आध्यात्मिक तौर पर मेरे जैसे ही हैं निक : प्रियंका, फिल्मी सितारों ने ऐसे दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
By: RajeshM Thu, 07 Oct 2021 4:14:13
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इस बॉलीवुड-हॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी को लेकर फैंस में खासा क्रेज रहता है। उनकी शादी 2018 में हुई थी। उन्होंने शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से की थी। कुछ समय पहले प्रियंका अपने रेस्टोरेंट सोना की ओपनिंग से पहले निक के साथ पूजा करती दिखी थीं। अब प्रियंका ने खुलासा किया है कि कैसे निक और वो दोनों अपने-अपने कल्चर को शादीशुदा जिंदगी में शामिल करने में सफल रहे हैं। प्रियंका ने विक्टोरिया सीक्रेट के वीएस वॉयस पॉडकास्ट में कहा है कि अब जिंदगी में कुछ बड़ा करने से पहले निक मुझे पूजा करने के लिए कहते हैं।
भले ही निक और मैं अलग-अलग धर्म के हैं लेकिन आध्यात्मिक तौर पर हम एक ही हैं। आध्यात्मिक मुद्दे पर हमारे विचार हमेशा एक जैसे होते हैं, खासकर बात जब हमारी फीलिंग, रिलेशनशिप और विश्वास की हो। जाहिर है कि हम अलग-अलग विश्वास के साथ बड़े हुए हैं लेकिन मेरा मानना है कि धर्म सिर्फ एक मैप है जो अंत में हमें एक ही मंजिल पर पहुंचाता है। हम सभी एक ही दिशा में काम करते हैं। मैं घर में खूब पूजा करती हूं। जब भी हम कुछ बड़ा करने वाले होते हैं तो निक पूजा करने के लिए कहते हैं।
अमिताभ बच्चन ने शेयर की देवी मां की तस्वीर
देशभर में आज
गुरुवार (7 अक्टूबर) से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान
देवी मां के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा,
स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धीदात्री देवी की पूजा की
जाएगी। इस मौके पर आम लोगों से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स फैंस को
शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर देवी मां की
तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक
शुभकामनाएं'।'
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'आप सभी को
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा हम सबकी रक्षा करे और हमें
स्वस्थ रखें।' अभिनेता परेश रावल ने लिखा, "मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप मां
शैलपुत्री हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने के
कारण माता का नाम शैलपुत्री पड़ा। इनकी कृपा से धन, धान्य और सौभाग्य की
प्राप्ति होती है।"अभिनेता संजय दत्त ने मां दुर्गा का वीडियो शेयर करते
हुए लिखा,"सभी को ढेर सारी खुशियों और शांति से भरपूर #नवरात्रि की
शुभकामनाएं! आपकी सभी सफलताएं और आकांक्षाएं पूरी हों!'
जानें हेमा मालिनी, सुष्मिता सेन व दीपिका ने क्या लिखा...
एक्ट्रेस
हेमा मालिनी ने लिखा, 'शुभ नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं, जब मां दुर्गा 9
दिनों के लिए हमारे बीच रहती हैं, अपना आशीर्वाद बरसाती हैं और बुराई
महिषासुर की विजय का जश्न मनाने के लिए विजया दशमी के साथ समाप्त होती हैं।
ये पवित्र दिन हम सभी को लाभान्वित करें, सभी के लिए शांति और खुशी लाए।
शुभ नवरात्रि!' एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने देवी मां की तस्वीर के साथ लिखा,
'शुभो देवी पक्ष, मां दुर्गा अपनी सारी महिमा में, नई शुरुआत, आशा और साहस
की प्रचुरता...और निश्चित रूप से प्यार!!! शुभ दुर्गा पूजा और एक धन्य
नवरात्रि आपको और आपके सभी प्रियजनों को।’
रामायण में सीता का
किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने लिखा, 'सभी को नवरात्रि की
शुभकामनाएं। मैं अपने घर पर माता की ऐसी ही छवि देखकर बड़ी हुई हूं। वे
खुशियां लाएं और हमें वह सब दें जो हमें आध्यात्मिक रूप से बेहतर करने की
आवश्यकता है। उनका आशीर्वाद हम पर बरसे और हमारी रक्षा करें। बालिका वधू
सहित कई सीरियल में नजर आ चुके एक्टर अनूप सोनी ने अपनी फोटो शेयर कर फैंस
को नवरात्रि की बधाई दी। बिग बॉस फेम कुशल टंडन ने मां दुर्गा की फोटो शेयर
कर शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़े :
# उदयपुर ट्रिप पर हैं सारा अली खान, फोटोशूट के बाद चूल्हे पर सेकती नजर आई मक्के की रोटी
# दौसा : कार सवार नकाबपोश बदमाश उखाड़ ले गए नगदी से भरा एटीएम, CCTV पर भी किया स्प्रे
# राखी की यह दशा देख फैंस हुए हैरान, दिव्या अग्रवाल का किन्नर अवतार! सामंथा ने शेयर की Photo